IPS RAS Transfer List: राजस्थान में लंबे समय बाद प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS और 17 RAS अधिकारियों का तबादला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर: राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने लंबे समय बाद एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पिछले साल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद और नई सरकार के गठन के साथ ही भजनलाल शर्मा की सरकार ने तेजी से कई तबादले किए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद इन तबादलों पर रोक लग गई थी। अब शुक्रवार को राजस्थान सरकार ने 7 IPS और 17 RAS अधिकारियों का तबादला किया है। कर्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
तबादला हुए 7 IPS अधिकारी:
- लता मनोज कुमार (2000 बैच) – महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज को महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान पुलिस अकादमी के पद पर नियुक्त किया गया है।
- ओम प्रकाश-II – उप महानिरीक्षक पुलिस, पाली रेंज को उप महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- प्रदीप मोहन शर्मा – अतिरिक्त निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर को उप महानिरीक्षक पुलिस, पाली के पद पर नियुक्त किया गया है।
- शरद चौधरी – पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर को पुलिस अधीक्षक, झुंझुनू के पद पर नियुक्त किया गया है।
- अरशद अली – पुलिस अधीक्षक, सलुम्बर को पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- राजेश कुमार यादव – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर को पुलिस अधीक्षक, सलुम्बर के पद पर नियुक्त किया गया है।
- राजर्षि राज वर्मा – पुलिस अधीक्षक, झुंझुनू को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, राजर्षि राज वर्मा को आगामी आदेशों तक पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
राजस्थान में इन 7 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला.
इन 7 IPS अधिकारियों के साथ-साथ राजस्थान में 17 RAS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इसमें झुंझुनू के ADM रामरतन सौंकरिया, केकड़ी के ADM और डूंगरपुर के ADM का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
यह प्रशासनिक फेरबदल राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की नौकरशाही को मजबूत और संगठित करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
