Rajasthan Budget 2024: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया पहला पूर्ण बजट, जानिए राजस्थान बजट की बड़ी घोषणाएं

जयपुर: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। दिया कुमारी ने अपने बजट में किसानों के लिए कई तोहफे दिए हैं। कृषि बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि “किसान हमारा अन्नदाता है, कृषि ही मानव जीवन का आधार है।”
जल संचय के लिए 50 हजार करोड़ से अधिक के काम होंगे। रन ऑफ वाटर ग्रिड की स्थापना होगी। 30 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यमुना जल के संबंध में 60 करोड़ की लागत से DPR बनेगी।
प्रमुख ऐलान
- पंचायत चुनाव के लिए ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’: अब पंचायत चुनाव एक साथ होंगे, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी और खर्च में कमी आएगी।
- 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण: राज्य में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे, जो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को तेजी से जोड़ेंगे और आर्थिक विकास को गति देंगे।
- जयपुर में राजस्थान मंडपम: जयपुर में भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम का निर्माण किया जाएगा, जो राज्य की संस्कृति और कला को प्रदर्शित करेगा।
- पांच साल में चार लाख भर्तियां: आगामी पांच वर्षों में चार लाख नई नौकरियों के अवसर सृजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक की फंडिंग: चयनित स्टार्टअप्स को 10 करोड़ तक की फंडिंग दी जाएगी, जिससे नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
- CNG/PNG पर वैट दर में कमी: CNG और PNG पर प्रचलित वैट दर को 14.5% से कम करके 10% कर दिया गया है, जिससे इन ईंधनों की कीमतों में कमी आएगी।
- खाटूश्याम कॉरिडोर का निर्माण: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 10 हजार: अब घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर 5 हजार की बजाय 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
- स्कूली छात्रों को मुफ्त टैबलेट-इंटरनेट: स्कूली छात्रों को मुफ्त टैबलेट और इंटरनेट सुविधा दी जाएगी, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
- दिव्यांगजनों को 2000 फ्री स्कूटी: दिव्यांगजनों को 2000 मुफ्त स्कूटी दी जाएंगी, जिससे उनकी गतिशीलता में सुधार होगा।
- 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी: 15 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन: स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन को 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है।
- नवीन इंटीग्रेटेड प्रणाली: ऑनलाइन गेमिंग, ई-कॉमर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म आदि के लिए नवीन इंटीग्रेटेड प्रणाली विकसित की जाएगी।
- स्टाम्प ड्यूटी पर ब्याज एवं पेनल्टी में छूट: स्टाम्प ड्यूटी की मांग के प्रकरणों में ब्याज एवं पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
- 1,45,000 कृषि कनेक्शन: 1,45,000 नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।
कृषि और ग्रामीण विकास
वित्त मंत्री ने किसानों के लिए कई प्रमुख घोषणाएं कीं:
- जल संचय के लिए 50 हजार करोड़: जल संचय के लिए 50 हजार करोड़ से अधिक के काम होंगे। रन ऑफ वाटर ग्रिड की स्थापना होगी। 30 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यमुना जल के संबंध में 60 करोड़ की लागत से DPR बनेगी।
- 1,45,000 कृषि बिजली कनेक्शन: इस साल एक लाख 45 हजार कृषि बिजली कनेक्शन जारी होंगे। 31 मार्च, 2024 तक पेंडिंग चल रहे सभी आवेदनों पर कनेक्शन जारी होंगे। इंदिरा गांधी नगर परियोजना के जीर्णोद्धार और अन्य कार्य में एक हजार करोड़ खर्च होंगे। डिग्गी निर्माण में पांच हजार किसानों को अनुदान मिलेगा।
- ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा: सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देगी। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत गोवर्धन परियोजना व अन्य परियोजनाओं पर 147 करोड़ खर्च होंगे। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की संख्या 9 से बढ़कर 18 होगी। किसानों के लिए 25000 करोड़ का बजट होगा। 23000 करोड़ रुपए के अल्पकालीन फसली ऋण की घोषणा है जिसके तहत 5 लाख नए किसानों को ऋण मिलेगा।
- 125 नए पशु चिकित्सकों के पद: मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष की घोषणा की गई है। 125 नए पशु चिकित्सकों के पद सृजित होंगे। सभी जिलों में पशु मेला का आयोजन होगा। नवजात ऊंट के पालन के लिए राशि 10000 से बढ़ाकर 20000 की गई है। किसानों को दिन में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
स्वास्थ्य
वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी घोषणाएं कीं:
- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना: इस योजना का दायरा बढ़ाया गया, योजना में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक पैकेज जोड़ने की घोषणा की गई।
- RUHS में ट्रोमा सेंटर: RUHS में ट्रोमा सेंटर बनाने की घोषणा की गई।
- 8.26% बजट स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए: स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- 1500 चिकित्सक और 4000 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती: चिकित्सा संस्थानों को मजबूती देने के लिए नए पद सृजित होंगे।
- राजस्थान हेल्थ डिजिटल मिशन: यह मिशन शुरू किया जाएगा, जिससे PHC से लेकर बड़े अस्पताल कनेक्ट होंगे और मरीजों का ई-हेल्थ रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।
- आयुष्मान सामुदायिक चिकित्सा केंद्र: हर विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान सामुदायिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
शिक्षा और युवाओं के लिए सौगात
- बिजनेस इनोवेशन अभियान: विद्यालयों और महाविद्यालयों में बिजनेस इनोवेशन अभियान की शुरुआत होगी।
- युवा नीति 2024: नई युवा नीति लाने की घोषणा की गई है।
- भर्तियों का ऐलान: 5 वर्षों में 4 लाख भर्तियों का ऐलान किया गया है। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।
- छात्रावास में मैस भत्ता: छात्रावास में छात्र-छात्राओं को मैस भत्ता ₹3000 किया जाएगा।
- विद्यालय भवन: 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे और 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सड़क और परिवहन
- फ्लाईओवर और ब्रिज: फ्लाईओवर-ब्रिज आदि के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- स्टेट हाईवे: स्टेट हाईवे, सड़कों के साथ बाइपास, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, हाई लेवल ब्रिज के निर्माण व रिपेयर के लिए 9 हजार करोड़ की घोषणा की गई है।
- 53000 किमी सड़क: 53000 किमी सड़क के निर्माण के लिए 60,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
- 2750 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: प्रदेश में 2750 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।
- उपखंड, पंस व तहसील मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़ने का कार्य: इस पर लगभग 306 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
औद्योगिक विकास
- डिजिटाइजेशन: राजस्थान अभी लेखागार का डिजिटाइजेशन किया जाएगा।
- एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी: नई एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी लाई जाएगी।
- टैक्सटाइल पॉलिसी: टैक्सटाइल पॉलिसी और राजस्थान वेयर हाउसिंग पॉलिसी की भी घोषणा की गई है।
- डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब: डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब की स्थापना की जाएगी।
- डेटा सेंटर पॉलिसी: नई डेटा सेंटर पॉलिसी भी लाई जाएगी।
- औद्योगिक पार्क: विभिन्न स्थानों पर औद्योगिक पार्क और स्टोर मंडियों की स्थापना की जाएगी।
मंदिरों के लिए घोषणाएं
- खाटू श्याम कॉरिडोर: खाटू श्याम के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है और अयोध्या और काशी की तर्ज पर खाटू श्याम कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
- मंदिरों का जीर्णोद्धार: 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा की जाएगी और विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
अन्य प्रमुख घोषणाएं
- 25 लाख घरों में नल से जल का लक्ष्य: पेयजल के लिए 5000 करोड़ की योजना बनाई गई है।
- ऊर्जा क्षेत्र: प्रदेशभर में 25 लाख स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की गई है और 765 केवी क्षमता के 6 नए GSS बनाए जाएंगे।
- कानून एवं व्यवस्था: निर्भया स्क्वाड की 500 बालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन होगा। जयपुर, जोधपुर और कोटा सहित 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस में 1500 ट्रैफिक वॉलंटियर की घोषणा की गई है।