भिनाय पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों मे सघन वृक्षारोपण अभियान

भिनाय पंचायत समिति क्षेत्र मे मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण व वृक्षारोपण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत अधिक से अधिक जन भागीदारी हो तथा पौधारोपण के लिए जागरूकता आये ईस हेतु भी अलग अलग कार्यक्रम चलाये जा रहे है भिनाय विकास अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया की आज जिला कलक्टर श्वेता चौहान मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के पर्यवेक्षण में पंचायत समिति भिनाय के ग्राम पंचायत कुम्हारियां में मनरेगा योजना अन्तर्गत तथा राज्य सरकार के वृक्षारोपण अभियान अन्तर्गत भटियाणी रोड़ चारागाह में 600 पौधे, ग्राम पंचायत बान्दनवाड़ा के धोलाभाटा चारागाह में 450 पौधे तथा ग्राम पंचायत राताकोट में झिपियां चारागाह में 700 पौधे तथा राताकोट चारागाह में 500 पौधे लगाये गये। ग्राम पंचायत द्वारा इसमें तारबंदी का कार्य किया गया ताकि पौधों की जानवरों से सुरक्षा हो सकें।

जिला कलक्टर श्वेता चौहान द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा चारों चारागाह विकास का सघन निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। दौरान निरीक्षण भिनाय विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, सहायक अभियंता अरविंद सिंह शेखावत, सरपंच कुम्हारियां, बान्दनवाड़ा तथा ग्राम विकास अधिकारी राताकोट, बान्दनवाड़ा, कुम्हारियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें तथा पौधरोपण कार्य के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
तरू एप्प पर फोटो अपलोड की जायेगी
विकास अधिकारी अर्जुन सिंह के अनुसार ग्राम पंचायतों पर लगाये जा रहे पौधारोपण की फोटो तरू एप्प पर भी डाउनलोड होगी