Home » जवाहर रंगमंच अजमेर में आयोजित मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना कार्यक्रम में किया किसानों को संबोधित

जवाहर रंगमंच अजमेर में आयोजित मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना कार्यक्रम में किया किसानों को संबोधित

0

सरकार किसान वर्ग को समृद्ध बनाने के लिए संकल्पबद्ध है : रावत

अजमेर | अजमेर जिले के 2 लाख 26 हजार 303 लाभार्थी किसानों के खाते में 22 करोड़ 63 लाख 3 हजार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि ऑनलाईन हस्तान्तरित हुई है।
किसान सम्मान निधि के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जवाहर रंगमंच में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राजस्थान सरकार में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने हिस्सा लिया।

इसमें उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को सम्मान देने का कार्य किया है। वर्तमान सरकार ने शपथ ग्रहण के साथ ही चरणबद्ध तरीके से ऐतिहासिक कार्य करने का संकल्प लिया। इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए लगातार कार्य कर रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की है। वर्ष 2014 से पहले के मुकाबले बाजरे का समर्थन मूल्य लगभग 1425 रूपए बढा़ कर 2625 रूपए कर किसानों की मेहनत का सम्मान किया गया है। मूंग का समर्थन मूल्य 8600 रूपए से भी अधिक किया गया है। इसी प्रकार सभी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा मसूर, उड़द तथा तूअर की शत प्रतिशत उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस अन्नदाता के बल पर ही सरकार कोरोना के पश्चात् 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवा रही है। सरकार किसान वर्ग को समृद्ध बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को अभिवृद्धित राशि जारी की है। युवाओं को भी नियुक्ति पत्रा मुख्यमंत्री स्तर से जारी किए गए है। सरकार किसानों को उनकी मेहनत का पूरा सम्मान प्रदान करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को सरकार ने आते ही कागजों से निकालकर धरातल पर उतारा। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार के मध्य एमओयू हुआ। इसके कारण 10 करोड़ के टेण्डर कर कार्यादेश जारी किए गए है। इन कार्यों का जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। परियोजना से पूर्व में पानी बीसलपुर तक ही लाने की योजना थी। अब यह पानी अजमेर जिले के लिए भी उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिता भदेल, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन, भारती श्रीवास्तव, काॅपरेटिव बैक के अध्यक्ष मदन गोपाल चैधरी, अध्यक्ष रमेश सोनी, जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajmer zila parishad ceo abhishek khanna ias appeal to the general public Govind Singh Dotasara Dance Goes Viral First Phase Voting In Rajasthan WELCOME TO AJMER DISTRICT